मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच गहराते युद्ध की आहट ने मुंगेर के अवैध तेल कारोबारियों को जैसे एक सुनहरा मौका दे दिया है। बाजार में कुछ अवैध कारोबारी पेट्रोल डीजल को स्टॉक करना शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में संभावित उछाल और भविष्य में किल्लत की अफवाह फैला कर जिले में 'पैनिक बाइंग' (घबराहट में खरीदारी) की स्थिति पैदा की जा रही है। हालत यह है कि बिचौलिए आने वाले दिनों में भारी मुनाफे के चक्कर में पेट्रोल-डीजल की 'स्टॉकिंग' (अवैध भंडारण) करने में जुट गए हैं। शुक्रवार को भी शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बोतल व गलन में पेट्रोल भरवाते लोग पाए गए। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होता देख बिचौलियों का यह कारोबार लगातार परवान चढ़ते जा रहा है।गली-कूचों में बोतलों में बिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.