पिथौरागढ़, मई 19 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। जौरासी से मुवानी तक दस किलोमीटर सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। मुवानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया वे वर्षों से सड़क सुविधा की मांग उठा रहे थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद आज जौरासी से मुवानी तक सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। विधायक चुफाल ने कहा सड़क मार्ग पर विभागीय विचार-विमर्श पूरा हो चुका है, और जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कहा मुवानी, गौबराड़ी, चिटगालगांव की जो आधी सड़क बची है। उसे अलाईमल मंदिर, जौरासी लखतिगांव सड़क से जोड़ा जाएगा। जिससे सभी ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा सड़क सुविधा ना होने के कारण चिटगालगांव, तरखेत, आंकड़ाखान, भाट...