मंदिर में पूजा करने गए युवक पर पुजारी ने हमला कर किया घायल
बुलंदशहर, जुलाई 1 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में मंदिर में पूजा करने गए एक युवक पर पुजारी द्वारा हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि पुजारी द्वारा बेवजह गाली दी गई और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव धमरावली निवासी पीड़ित पाली पुत्र गणपत ने तहरीर देकर बताया कि वह 27 जून की शाम रोजाना की तरह मंदिर में पूजा करने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद पुजारी दामोदर ने बिना किसी कारण उसे गाली देना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने गाली देने का विरोध किया, तो पुजारी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मंदिर में पूजा करने गए युवक पर पुजारी ने हमला कर किया घायल मारपीट के दौरान पुजारी ने युवक के सिर पर लोटा मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.