मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर युवक को बंधक बनाया
बुलंदशहर, जून 17 -- नगर क्षेत्र के एक युवक को मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ले लिए गए। युवक के मलेशिया पहुंचते ही वहां एक कंपनी के लोगों ने उसका पासपोर्ट छीन लिया और अब बंधक बनाकर जबरन काम कराया जा रहा है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के शांतिनगर भूड निवासी पीड़िता नौशीन रिजवी ने एसएसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पीड़िता ने बताया है कि उसके पति साहब रिजवी के पास मोहल्ले का ही आरोपी फजलू आया, जिसने एक ट्रेवल एजेंट अकबर इलाही निवासी दिल्ली के माध्यम से मलेशिया में अच्छी सैलरी पर कम्प्यूटर आपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। यह भी पढ़ें- मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर युवक को बंधक बनाया आरोप है कि पीड़िता और उसके पति से नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.