बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बुलंदशहर के सुशीला विहार इलाके में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक जाली आधार कार्ड, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और एक पाकिस्तानी पासपोर्ट की फोटो कॉपी बरामद की है। नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के अनुसार, उपनिरीक्षक मोहित कुमार की टीम देर रात गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पाकिस्तानी नागरिक, जो फर्जी कागजात बनवाकर अवैध रूप से यहां रह रहा है, नुमाइश ग्राउंड की ओर जाने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे लाइन की ओर से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सैयद वासित अली पुत्र सैयद लईक अहमद (मूल निवासी कराची, पाकिस्तान) के रूप में हुई। आरोपी के पास से आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.