पुत्री की शादी करने पर परिवार समेत हत्या की धमकी
बुलंदशहर, जून 30 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति को दबंग ने उसकी पुत्री की शादी करने पर परिवार समेत हत्या की धमकी दी है। पीड़ित के अनुसार जब उसने आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो वहां उससे अभद्रता एवं धमकी देते हुए भगा दिया गया। ऐसे में उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनके ही परिवार का एक युवक, जो गांव में ही रहता है, द्वारा उन्हें एवं उनके पुत्र-पुत्री को धमकी दी जाती है। आरोपी का कहना है कि अगर उनके द्वारा अपनी पुत्री की शादी की गई तो वह परिवार समेत सभी लोगों की हत्या कर देगा। आए दिन फोन कर उनको धमकी दी जाती है। पीड़ित ने बताया कि जब उनके द्वारा आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों से शिकायत की गई तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.