बुलंदशहर, अगस्त 3 -- नगर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास उफनते और खुले नाले में बहकर जान गंवाने वाली 11 वर्षीय मासूम छात्रा चारु कश्यप हादसे में अब कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शासन द्वारा नगर पालिका से निलंबित किए जा चुके चार कर्मचारी समेत अन्य भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। पुलिस और विभागीय टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। साफ है कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ​गौरतलब है कि बीते 28 जुलाई 2026 को मूसलाधार बारिश के दौरान नगर के मामन रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास सुशीला इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप (11 वर्ष) सड़क पर जलभराव होने के कारण खुले नाले का अंदाजा नहीं लगा सकी थी। पैर फिसलने से वह गहरे नाले में जा गिरी थी। पांच दिनों तक चले 30 किलोमीटर लंबे महा-सर्च ऑपरेशन के बाद मासूम क...