हुसैनाबाद मुगलपुरा में हजरत शाह हसन पीर का 87वां उर्स संपन्न
भागलपुर, जुलाई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। हुसैनाबाद मुगलपुरा स्थित हजरत शाह हसन पीर बासफा रहमतुल्लाह का 87वां सालाना उर्स-ए-पाक गुरुवार को अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हो गया। उर्स के अंतिम दिन दरगाह शरीफ पर जियारत के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर चादरपोशी कर देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआएं मांगीं। इससे पूर्व कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने किया। उर्स के मौके पर देर रात 10 बजे से शानदार कव्वाली का आयोजन किया गया, जिसका शहरवासियों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मशहूर कव्वाल नईम साबरी और मुंबई के प्रसिद्ध कव्वाल यूसुफ शोला ने एक से बढ़कर एक रूहानी कलाम पेश कर समां बांध दिया। 'अल्लाह मेरा मौला, किस्मत का सुल्तान बना दे या अल्लाह' जैसी मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.