हाथरस, अप्रैल 1 -- सासनी। क्षेत्र के गांव बसगोई में खेत के ऊपर होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से मंलवार को निकली चिंगारी से गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। करंट की चपेट में आने से दो नीलगायों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बाकी फसल आग की चपेट में आने से बच गई। बसगोई निवासी बंटी पुत्र राकेश के आठ बीघा खेत में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। इस खेत के ऊपर होकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार को तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही गांव में खलबली मच गई। ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग के चारों ओर ट्रैक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.