पाकुड़, मई 2 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ​गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोहरा गांव निवासी सिलीप टुडू, पिता अमीन टुडू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 40/25, धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पाकुड़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार अपराध...