बिजनौर, मार्च 25 -- नहटौर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को नि:शुल्क चूजे और उनके आहार का वितरण किया गया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। बुधवार को ब्लॉक परिसर में आयोजितकार्यक्रम में ग्राम खेड़ी जट की एससी समूह की मीरा, रेखा, सुशीला, संगीता, बंटी और रूपा लाभार्थियों को 50-50 चूजों के हिसाब से कुल 300 चूजे प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, एडीओ दीनदयाल सिंह, ब्लॉक मिशन मैनेजर मोहम्मद परवेज और महेश कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.