स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
रुडकी, मई 12 -- मंगलौर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान खेमपुर-माजरी मार्ग पर एक युवक को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। सोमवार देर रात को उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल टीम के साथ लंढौरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्धों की चेकिंग के लिए गश्त पर थे। तभी रुड़की-लक्सर हाईवे से करीब 300 मीटर आगे एक ट्यूबवेल के पास बाइक पर बैठा युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो छह ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोबाइल, चार सौ रुपये की नगदी बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि स्मैक के साथ शाहरुख निवासी ग्राम बसेड़ी, लक्सर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.