सुल्तानगंज-तारापुर-देवघर मार्ग बनेगा फोरलेन, सरकारी भूमि से हटेगा अवैध कब्जा
मुंगेर, अगस्त 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। धार्मिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण सुल्तानगंज-तारापुर-देवघर मार्ग पर जल्द ही लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने तारापुर बाजार स्थित एसएच-22 का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सड़क की चौड़ाई और अतिक्रमण का लिया जायजाः
सड़क चौड़ाई और अतिक्रमण निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क की वर्तमान चौड़ाई, उपलब्ध सरकारी जमीन और सड़क के दोनों किनारों पर हुए अवैध अतिक्रमण का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर मौजूद तारापुर एसडीओ राकेश कुमार और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि चौड़ीकरण कार्य के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.