सुपौल : त्रिवेणीगंज में एमडीएम खाने से 100 सेअधिक बच्चे बीमार
सुपौल, जुलाई 22 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नंबर 10 स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) खाने के बाद 100 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों के मुताबिक, दोपहर में परोसी गई आलू-चना की सब्जी में मरा हुआ बिच्छू मिला। जब तक बिच्छू मिलने की बात सामने आती, तब तक अधिकांश बच्चे खाना खा चुके थे।
घटना का विवरण भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने गले में जलन, पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत की। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और कुछ छात्र बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना के बाद शिक्षक व स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बीमार बच्चों को ई-रिक्शा, छोटी गाड़ियों व अन्य वाहनों से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.