मिर्जापुर, फरवरी 18 -- राजगढ़। क्षेत्रीय बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज बुलंद की है। स्थानीय व्यापार मंडल व छोटे-बड़े दुकानदारों ने श्रम विभाग और जिला प्रशासन से सप्ताह में एक दिन पूर्ण अवकाश घोषित करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि पहले शनिवार को बाजार बंद रहता था, लेकिन अब सातों दिन दुकानें खुलने से निजी व पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार काम करने से शारीरिक व मानसिक थकान बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि अवकाश न मिलने से परिवार को समय देने, दुकान की साफ-सफाई और स्टॉक प्रबंधन में दिक्कत होती है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि साप्ताहिक बंदी से न केवल व्यापारियों बल्कि दिहाड़ी मजदूरों और कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से पूर्व की भांति सप्ताह में एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.