साठी में घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ की फायरिंग,पांच खोखे बरामद
बगहा, जून 7 -- साठी, एक संवाददाता। साठी थाना क्षेत्र के खजुरिया पांडे टोला (नंद टोला) गांव में शनिवार की देर रात में संजय पांडेय के घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घर के लोगों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। फायरिंग के बाद दो बाइक पर सवार चार अपराधी भाग निकले। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा और ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जगे और घटनास्थल पर पहुंच गये। ग्रामीणों के अनुसार आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, साठी थाना व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एसडीपीओ समेत एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे भी बरामद किए हैं。
घटना का समय और स्थान बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि करीब 02.30 बजे दो बाइक पर सवार चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.