ससुराल में प्रताड़ना से तंग युवक ने खाया जहर, मौत
बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महराजपुर में ससुरालियों की कथित प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के करीब 10 दिन बाद मृतक के पिता ने पत्नी, सास और तीन सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव जटापुर निवासी पीड़ित ब्रह्मपाल पुत्र रघुवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 18 जून 2022 को उनके पुत्र राकेश का विवाह गांव महराजपुर निवासी हरवीर सिंह की पुत्री पायल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पारिवारिक कलह के चलते पायल अपनी मायके में रहने लगी थी। दोनों की एक छोटी बच्ची भी है। तहरीर के अनुसार, 28 अगस्त को पायल और उसके मायके पक्ष के लोगों ने राकेश को फोन कर बताया कि बेटी का जन्मदिन व रक्षाबंधन का त्योहार है, इसलिए वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.