ससुरालियों ने नशीला पदार्थ देकर विवाहिता का कराया दुष्कर्म
बुलंदशहर, अगस्त 17 -- खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता ने अपनी सास और पति पर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ परिचित व्यक्ति से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति और सास नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं और उस पर अन्य लोगों से भी संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सोमवार को खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसका निकाह एक युवक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है, जबकि सास चोरी की वारदातों में लिप्त रहती है और दोनों नशे के आदी हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास ने उसे जबरन कोल्डड्रिंक में नशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.