सपा का 'ऑडिट' सिर्फ भ्रष्टाचार और जातिवाद का: असीम अरुण
कन्नौज, मई 20 -- कन्नौज, संवाददाता। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने एक वीडियो जारी कर पुलिस भर्ती के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। मंत्री ने दावा किया कि जहां योगी सरकार में पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं, वहीं सपा के कार्यकाल में भर्तियां भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की भेंट चढ़ गई थीं। बुधवार रात करीब दस बजे अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर जारी वीडियो में राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा अब तक लगभग 2.25 लाख पुलिसकर्मियों की रिकॉर्ड भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन नियुक्तियों में आरक्षण के नियमों का कड़ाई से पालन किया गया है। यह पूरी प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.