कोडरमा, मई 13 -- सतगावां। नए थाना प्रभारी के तौर पर बबलू सिंह का तबादला मंगलवार की रात 10 बजे सतगावां किया गया। इसके बाद उन्होंने आनन फानन में रात के 12 बजे प्रभार भी संभाल लिया। आधी रात को भी उनसे मिलनेवाले और गुलदस्ता देने वालों की भीड़ लगी रही। वे सतगावां थाना के 37वें प्रभारी नियुक्त हुए हैं। वह जयनगर के भी थाना प्रभारी रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...