सड़क हादसे में अलीगढ़ के युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, जून 10 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बेसौली कट के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात में अलीगढ़ जिले के थाना खैर के गांव ऐदलपुर निवासी अली शेर पुत्र बाबू खान ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कयामत पुत्र बाबू खान बुलंदशहर के मोहल्ला मोहन कुटी(थाना कोतवाली नगर) में रह रहा था। 5 जून की दोपहर कयामत खान अपनी बाइक से झाझर जा रहा था।जैसे ही वह कोतवाली देहात क्षेत्र के बेसौली कट के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही और अत्यधिक तेजी से चलाते हुए उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हादसे में कयामत को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.