शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दंपति से 50 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी
बुलंदशहर, जुलाई 13 -- नगर क्षेत्र के एक दंपति से शेयर मार्केट में निवेश कर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। साइबर ठगों ने पीड़ित को एक साल में 12 गुना से अधिक रिटर्न का झांसा दिया था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध खाते में 26 लाख रुपये होल्ड कराए हैं, जबकि शेष धनराशि को होल्ड कराए जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। थाना साइबर क्राइम में मोहल्ला आदर्श नगर निवासी पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 मई 2026 को उन्हें अज्ञात लोगों द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। आरोपियों ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने पर कम समय में पैसा दोगुना-तिगुना करने और एक साल में 12 गुना करने का झांसा दिया। आरोपियों ने विश्वास में लेने के लिए उन्हें कई मोबाइल नंबरों से लगातार संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.