शाहरुख हत्याकांड: मुख्य आरोपी शादान ने रिमांड पर उगले राज हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
बुलंदशहर, मई 14 -- कोतवाली देहात पुलिस ने बीते दिनों हुए शाहरुख हत्याकांड में पुलिस मुख्य आरोपी शादान को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल किया और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कराई है। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुरा रोड स्थित एक मुर्गा फार्म के पास शाहरुख निवासी रुकन सराय का शव मिला था। शाहरुख के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से चोट पहुंचाए जाने के निशान थे। उसको गोली भी मारी गई थी। मृतक के भाई तालिब की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 10 अप्रैल को पुलिस टीम ने दो आरोपी अरमान उर्फ अदनान पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव दोहली की नई बस्ती(कोतवाली देहात) और कमरजहां पत्नी अंसार निवासी गांव मुरादपुर(डिबाई) हाल निवासी इंद्रा कालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.