शातिर को छह माह के लिए किया जिलाबदर
रुडकी, मई 16 -- मंगलौर। पुलिस ने चार मुकदमों में नामजद शातिर अपराधी को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की सीमा में छोड़ दिया है। मंगलौर पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों और आदतन अपराधियों के सत्यापन के दौरान ललित कुमार निवासी लाठरदेवा हुण, झबरेड़ा को चिह्ति किया गया था। आरोपी के खिलाफ मंगलौर, भगवानपुर और झबरेड़ा में मारपीट, धमकी और शांतिभंग करने की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.