लखनऊ, अप्रैल 8 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां के बाबूखेड़ा मार्ग पर हुई मजदूर रैकिश रावत की हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब पीने के बाद हुए मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया और साथी मजदूर ने ही रैकिश को मौत के घाट उतारकर शव सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि हत्या की वजह सिर्फ शराब का झगड़ा नहीं, बल्कि कुछ और भी है। पुलिस अब अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। राहगीर ने बुझाई थी विवाद की आग, फिर भड़क उठी चिंगारीजांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस वक्त रैकिश और साथी मजदूर के बीच झगड़ा हो रहा था, वहां से गुजर रहे एक राहगीर सब्जी विक्रेता ने दोनों को लड़ते देख बीच-बचाव किया था। सब्जी विक्रेता ने दोनों को अलग कर शांत रहने की सलाह दी थी, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.