विहिप कानपुर प्रांत की कार्ययोजना बैठक आज व कल
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) कानपुर प्रांत की दो दिवसीय कार्य योजना बैठक 25 और 26 जुलाई को जय नारायण विद्या मंदिर में होगी। बैठक में प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करेंगे। कार्ययोजना का मुख्य फोकस संत रविदास जयंती के आयोजन जिलों में वृहद स्तर पर होना प्रस्तावित है। विहिप प्रांत मंत्री राजू ने बताया कि संगठन अभियानों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक है। अशोक सिंघल की जन्मशती और संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर व्यापक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। दो दिवसीय बैठक में प्रान्त में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों तथा युवाओं, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी गहन मंथन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.