विधान पार्षद और महापौर ने 15 टीबी मरीजों के बीच किया फ़ूड बास्केट का वितरण
कटिहार, अगस्त 9 -- कटिहार। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कटिहार के विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं उषा अग्रवाल महापौर के द्वारा 15 टीबी रोगियों को गोद लेते हुए उनके को फ़ूड बास्केट का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को इलाज के दौरान बेहतर पोषण प्रदान करना और उन्हें इस बीमारी से जल्द स्वस्थ होने में मदद करना है। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है, लेकिन दवाइयों के साथ-साथ सही खान-पान और पौष्टिक आहार मरीज के जल्दी स्वस्थ होने के लिए बेहद जरूरी है। समाज के हर सक्षम वर्ग को आगे आकर इन मरीजों की मदद करनी चाहिए ताकि देश को टीबी मुक्त बनाने का सपना पूरा हो सके। यह भी पढ़ें- टीबी के मरीजों को नहीं मिल रहा पौष्टिक भोजन : डीएम इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.