वलीपुरा नहर में डूबे युवक का सुराग नहीं, 20 किलोमीटर तक चला सर्च ऑपरेशन
बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- नगर क्षेत्र स्थित वलीपुरा नहर में रविवार को नहाते समय डूबे झाझर के युवक नाजिम का दूसरे दिन सोमवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस-प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर सुबह से ही बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया, किंतु 20 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाने के बाद देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी।गौरतलब है कि रविवार को झाझर निवासी नाजिम बुलंदशहर में रहने वाली अपनी बहन के घर अकीके के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। दोपहर के समय वह वलीपुरा नहर में नहाते वक्त डूब गया था। उसके बाद से ही पुलिस द्वारा एनडीआरएफ की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वलीपुरा गंग नहर में नहाने गया युवक डूबा, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी रविवार देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया। सोमवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन की मौजूदगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.