बुलंदशहर, मई 20 -- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। कार्य बहिष्कार के चलते न्यायालयों में कामकाज ठप रहा, जिससे दूर-दराज से आए वादकारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ​डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव और महासचिव अमित चौहान के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने लखनऊ की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। बार एसोसिएशन की ओर से जिला न्यायाधीश को एक पत्र सौंपकर अवगत कराया गया कि लखनऊ में वकीलों पर हुई बर्बरता और लाठीचार्ज के विरोध में आज जिले के सभी अधिवक्ता कार्य करने में असमर्थ रहेंगे। यह भी पढ़ें- लाठी चार्ज से नाराज अधिवक्ताओं का तहसीलदार को ज्ञापन ​इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के महासच...