गिरडीह, अप्रैल 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 'उम्मीद की किरण' का सफलतापूर्वक समापन हो गया। श्री महावीर सेवा संस्थान कोलकाता के सहयोग से बजरंग चौक स्थित ईश्वर स्मृति भवन में आयोजित इस शिविर में 50 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें नई गति प्रदान की गई। शिविर में कुल 65 लोगों का पंजीकरण हुआ था। जिसमें 50 लोगों को कृत्रिम पैर/हाथ लगाए गए। इसके अलावा 4 को व्हीलचेयर, 7 को वैशाखी, 2 को छड़ी और 2 दिव्यांगों को वाकर प्रदान किया गया। ​ शिविर का लाभ लेने के लिए गिरिडीह के अलावा गोड्डा, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के वीरभूम से भी लोग पहुंचे थे। समापन कार्यक्रम में लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सूरज साव वि...