रास्ते के विवाद में युवक पर कड़े से हमला कर लहूलुहान किया
बुलंदशहर, जून 10 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ में रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित के सिर पर हाथ में पहने हुए कड़े से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव दौलतगढ़ निवासी पीड़ित जयदेव ने बताया कि 5 जून की रात वह अपनी बाइक से आटा लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के बीच चौराहे पर पहुंचा, वहां कुछ लोग रास्ते में खड़े थे। जयदेव ने जब उनसे रास्ते से हटने के लिए कहा तो अन्य लोग तो हट गए, लेकिन वहीं मौजूद गांव का ही सौरभ पुत्र कलुआ वहीं अड़ा रहा। पीड़ित का आरोप है कि रास्ते से हटने के लिए कहने पर सौरभ आगबबूला हो गया और अपशब्द कहने लगा। इसका विरोध करने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.