मिर्जापुर, फरवरी 18 -- राजगढ़। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बुधवार को विकासखंड मुख्यालय सभागार में एकदिवसीय परीक्षण एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 ग्राम पंचायतों से पहुंचे 272 जरूरतमंद बुजुर्गों ने पंजीकरण कराया। विशेषज्ञों की टीम ने वृद्धजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरणों का चयन किया। पात्र लाभार्थियों को व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, छड़ी, सर्वाइकल कॉलर, व्हीलचेयर कमोड, नी-ब्रेस समेत अन्य सहायक उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा सहित अन्य अधिकारी व एलिम्को की चिकित्सकीय टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...