इटावा औरैया, सितम्बर 12 -- इटावा,संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को जिले की राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। एक दिन की हड़ताल के चलते 100 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन भी प्रभावित हुआ वहीं उपभोक्ता भी परेशान रहे। हड़ताल के समर्थन में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। सभा की अध्यक्षता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कामरेड मनोज सक्सेना ने की गई और सभा का संचालन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल सेक्रेट्री कॉमरेड जयदीप सिंह ने किया।​ यह भी पढ़ें- बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, जिले में 250 करोड़ का कारोबार प्रभावितधरना प्रदर...