मुंगेर, जून 22 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी का कड़ा रुख देखने को मिला। समीक्षा के दौरान पुल निर्माण के सहायक अभियंता द्वारा एक योजना की अधूरी जानकारी देने पर डीएम बिफर गए। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सहायक अभियंता के वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया और उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा गया है। डीएम की इस कार्रवाई से बैठक में मौजूद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। ​विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: डीएम यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए: डीएमबैठक में मौजूद अधिकारी ​बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आलोक कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के त...