योग दिवस से पहले धौलाना पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, थाना प्रभारी ने खुद थामा फावड़ा
हापुड़, जून 21 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर धौलाना थाना परिसर में गुरुवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान धौलाना और कपूरपुर थाना प्रभारी अवनीश शर्मा के कुशल नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और थाना परिसर व आस-पास के मैदान की सूरत बदल दी। कल होने वाले मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। योग के लिए उपयुक्त और स्वच्छ वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से पूरे मैदान की साफ-सफाई की गई। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा और कपूरपुर थाना प्रभारी रघुराज सिंह के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने खुद हाथों में फावड़ा और कुदाल उठाकर मैदान में उगी झाड़ियों, कंकड़-पत्थर और कचरे को साफ किया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मऊ महादेव घाट पर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.