योगनगरी की मातृशक्ति हरिद्वार में ले रही योग शिक्षक प्रशिक्षण, घर-घर योग पहुंचाने का संकल्प
मुंगेर, अगस्त 15 -- मुंगेर, निज संवाददाता। योगनगरी मुंगेर को योग के माध्यम से और सशक्त बनाने की दिशा में जिले की मातृशक्ति ने एक प्रेरणादायी पहल की है। महिला पतंजलि योग समिति, मुंगेर की महासचिव शर्मिला जी के नेतृत्व में जिले की 17 बहनें हरिद्वार में आयोजित पांच दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं। 13 से 18 अगस्त तक महिला पतंजलि योग समिति, हरिद्वार द्वारा आयोजित इस शिविर में बिहार दक्षिण, बिहार उत्तर, राजस्थान और झारखंड की बहनें भी उत्साहपूर्वक शामिल हुई हैं। मुंगेर से पूनम विजय, ब्यूटी कुमार, दीपा शर्मा, सीमा शर्मा, मीना शर्मा, अनिता, बिंदु, बॉबी, रानी गुप्ता, मालती, किरण, सपना पोद्दार, संगीता, शैल, ऊषा, इंदु एवं मीरा जी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
योग, अध्यात्म और राष्ट्र निर्माण पर मिल रहा मार्गदर्शनः शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.