युवक को फोन कर घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या
सीवान, मई 28 -- पचरुखी, एक संवाददाता। जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली नया टोला गांव में मंगलवार की देर शाम रिश्तों के कत्ल की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। इसी गांव के सुभाष सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार को उसी के एक व्यक्ति ने फोन पर घर से बाहर बुलाया और कनपटी में सटाकर गोली मारकर फरार हो गया। इसी बीच जख्मी युवक अपने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गुड्डू विदेश में रहकर मजदूरी करता था और पिता की गंभीर बीमारी की खबर सुनकर कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। घटना के समय वह पटना से डॉक्टर को दिखाकर लौटने के बाद सुपौली बाजार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.