बुलंदशहर, मार्च 9 -- जनपद की सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में गठित 12 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील मार्गों और ब्लैक स्पॉट पर व्यापक स्तर पर प्रवर्तन की कार्रवाई की। अभियान के दौरान सीसी टीमों ने उन मुख्य मार्गों और चौराहों पर चेकिंग की, जहाँ अक्सर सड़क हादसे होते हैं। पुलिस ने विशेष रूप से गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के मिले वाहन स्वामियों के भी चालान काटे गए। इस दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को भी हटवाया गया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.