मोहर्रम को लेकर धौलाना थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
हापुड़, जून 15 -- आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार शाम को धौलाना थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, अखाड़ा उस्तादों और विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर शांति समिति की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.