बरेली, मार्च 14 -- आंवला। ग्राम सिहोलिया में खेत की मेढ़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर किसान को पीटा। सिहोलिया के संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने फार्म हाउस पर मौजूद था। इसी दौरान पास से गुजर रहे दिगोई के किसान को उसने टोका कि उसने उसके खेत की मेढ़ काट दी है, जिसे वह ठीक कर दे। आरोप है कि इस बात को लेकर पर वह अपने परिजनों के साथ उसके मकान में घुस गया और उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.