मेरठ, जून 27 -- मेरठ के विकास, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वार्ड-13 जयभीम नगर में एक जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मेरठ दक्षिण के विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शहर के विकास का खाका खींचते हुए बड़े ऐलान किए। उधर, स्थानीय लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, जलभराव, सफाई, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन और श्मशान घाट जैसी समस्याएं मंत्री और प्रशासन के सामने रखीं। मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने स्पष्ट किया कि मेरठ के सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसमें से 40 करोड़ रुपये विशेष रूप से मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जयभीम नगर क्षेत्र में तीन करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य शुरू हो...