मेरठ, जून 25 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता यह भी पढ़ें- 6 कर्मचारियों पर मुकदमा, शहर की सफाई ठप, सड़कों पर फेंका कूड़ा, वेतन को लेकर बवाल नगर निगम और कूड़ा उठान करने वाली निजी कंपनी बीवीजी के बीच उपजे आर्थिक विवाद का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। भुगतान न होने के कारण कंपनी के कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल कर दी है, जिससे गुरुवार सुबह सूरजकुंड डिपो से 27 वार्डों के लिए कूड़ा गाड़ियां नहीं निकलीं। इसके चलते शहर के विभिन्न इलाकों में एक लाख से अधिक घरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं और नागरिकों में नगर निगम के प्रति भारी आक्रोश है。आर्थिक विवाद का कारण ​मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने कूड़ा उठान का काम संभालने वाली संबंधित कंपनी को लंबे समय से 38 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि नगर निगम से फंड न मिलने के का...