मेरठ: ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरिस एसोसिएशन की बैठक आयोजित
मेरठ, जुलाई 14 -- मेरठ ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरिस एसोसिएशन की यूपी वेस्ट स्टेट यूनिट द्वारा होटल राजहंस रीजेंसी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संगठन के महासचिव कामरेड केके सिंह के मेरठ आगमन के अवसर पर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेट प्रेसिडेंट कामरेड एमएस शर्मा ने की। इस बैठक में यूपी वेस्ट स्टेट यूनिट, मेरठ जोनल यूनिट, मुरादाबाद जोनल यूनिट और अलीगढ़ के विभिन्न पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्टेट सेक्रेटरी अनिल शर्मा ने सभा का संचालन करते हुए अपनी यूनिट की उपलब्धियों और चल रही गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। महासचिव कामरेड केके सिंह का संगठन के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने संगठन से संबंधित नवीनतम जानकारी साझा की और सदस्यों को आश्वस्त किया कि कॉर्पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.