मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब छपार-रोहना रोड स्थित किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के भीतर स्कूल चौकीदार का शव मिला। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर चौकीदार की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात ने स्कूल की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान 49 वर्षीय राजू उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है, जो कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान का निवासी था। राजू लंबे समय से किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में चौकीदारी का काम देख रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की पत्नी सुनीता भी इसी स्कूल में केयरटेकर के पद पर कार्यरत है। यह भी पढ़ें- geuwnje पति-पत्नी दोनों का एक ही संस्थान से जुड़ा होना और फिर इस तरह की वारदात होना चर्चा का विषय बना हुआ है।तीन घंटे सीसीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.