भागलपुर, मई 23 -- ​मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट अडानी फाउंडेशन एवं अडानी सीमेंट के सौजन्य से सदर अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व अडानी फाउंडेशन और अडानी सीमेंट के डिस्ट्रिक्ट सेल्स ऑफिसर उत्तरजीत शर्मा ने किया। ​शिविर को सफल बनाने में एसीसी सीमेंट और मुंगेर रक्त केंद्र की टीम का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा। रक्त केंद्र के प्रभारी डॉ. फैजुद्दीन एवं संजय कुमार यादव (सीनियर एलटी) की देखरेख में इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। ​रक्तदान के इस महापर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. फैजुद्दीन ने बताया कि रक्तदान एक अत्यंत पुनीत कार्य है, जो कई जिंदगियों को बचाने में मददगार साबित होता है। इस पुनीत कार्य में स्टाफ नर्स कुमारी सुधा बाला और लैब टेक्नीश...