मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
बरेली, जून 21 -- आंवला। गांव रामनगर में 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। उपनिरीक्षक अंजू रानी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर किरण मणि, कांस्टेबल छाया रानी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.