कन्नौज, अप्रैल 2 -- गुरसहायगंज (कन्नौज)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले चार वर्षीय बालिका के अपहरण और उसे बोरे में बंद कर झाड़ियों में फेंकने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैl फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे ग्राम डुंडुवा बुजुर्ग निवासी शाहिद की चार वर्षीय पुत्री अना फातिमा घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार सुबह बच्ची गांव के पास ही झाड़ियों में एक बोरे के अंदर बंद मिली। बच्ची के अपहरण और बोरे में मिलने के मामले से इलाके में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.