लखनऊ, अप्रैल 8 -- ​निगोहां, संवाददाता। राजधानी के निगोहां क्षेत्र में मजदूर रैकिश रावत की हत्या के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बुधवार दोपहर निगोहां थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उत्तेजित भीड़ का एक ही सुर में कहना था कि हत्यारे को उनके हवाले किया जाए। इस दौरान परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए थाने पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। ​'क्या कसूर था मेरे भाई का?'​थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान मृतक के भाई लवकुश का दर्द छलक पड़ा। बिलखते हुए उसने कहा, "आखिर क्यों मार डाला मेरे कलेजे के टुकड़े को वह तो सिर्फ मजदूरी करने गया था। उसका क्या कसूर था?" मृतक के स्वभाव को लेकर ग्रामीणों में भी गहरा दुख दिखा। उनका कहना था कि रैकिश बेहद मिलनसार था, उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।...