रुडकी, मई 4 -- मंगलौर, संवाददाता। मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास लगे कैमरों की मदद से वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, झबरेड़ा कस्बा निवासी मोहम्मद यूनुस (54) एक निजी कंपनी में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। रविवार देर रात वह रुड़की से बाइक पर सवार होकर अपने घर झबरेड़ा वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर गदरजुड्डा के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर बाइक सवार युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.