रुडकी, अप्रैल 12 -- मंगलौर, संवाददाता। आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर मंगलौर कोतवाली परिसर में रविवार को बैठक आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के बीच हुई इस गोष्ठी में त्योहार को गरिमापूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंगलौर इंस्पेक्टर भगवान महर ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी...